बांदा, सितम्बर 24 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को एक बुजुर्ग को तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। मंडी समित चौकी प्रभारी आकाश शुक्ला ने बताया कि पुलिस को वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर ने बताया कि एक व्यक्ति गंगानगर मोहल्ले में अपने अर्ध निर्मित प्लॉट में तमंचा लिए घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से एक 315 बोर तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने बाबा तालाब मोहल्ला निवासी आरोपी राजाराम पुत्र बिंदा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...