Banda News: प्रेमजाल में फंसा किशोरी को भगा ले गया युवक
बांदा, जुलाई 22 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी को गांव का ही सजातीय युवक प्रेम जाल में फंसाकर भगा ले गया। पिता ने पुलिस में युवक व उसके पिता के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि सोमवार को दोपहर दो बजे सब लोग खेत में थे। तभी अनुज पुत्र शिवचरन वर्मा उसे प्यार के झांसे में लेकर भाग ले गया। बेटी की दो दिन तक खोजबीन की, पर कहीं पता नहीं चला। बाद में पता चला कि अनुज उसे भाग ले गया है। अनुज के घर उलाहना देने गया तो पिता शिवचरन ने गाली-गलौज की और धमकाया। पुलिस ने अनुज व उसके शिवचरन के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.