बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: पैलानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधन कलां में दोपहर एक बजे पड़ताल की गई तो फार्मासिस्ट प्रदीप सिंह और लैब टेक्नीशियन अभिषेक कुशवाहा ड्यूटी पर मिले। बताया गया कि आज 30 मरीज आए हैं। इनमें से त्वचा रोग, बुखार, सर्दी-जुकाम के मरीजों को दवाएं दी गई हैं और खानपान में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। मरीजों की संख्या कम होने की बात पर फार्मासिस्ट ने बताया कि पिछली बार 34 मरीज आए थे। इस बार कम आए हैं। अन्य चतुर्थ श्रेणी स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा। उधर, चंदवारा पीएचसी में 30 मरीजों का इलाज हुआ। डॉ. अंकुर अवस्थी, फार्मासिस्ट महेंद्र सिंह उत्तम और एलटी अखिलेश सिंह गौतम ने मरीजों की जांच व दवा की। जसपुरा सीएचसी अधीक्षक डॉ.दीपक सिंह यादव ने बताया कि सभी मरीजों को इत्मिनान से इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...