बांदा, अक्टूबर 11 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़े प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गड़रिया में सुबह 11 बजे फार्मासिस्ट प्रदीप दीक्षित और एलटी विवेक चंद्र त्रिपाठी ड्यूटी पर मिले। मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा था। बताया कि 23 मरीज आए हैं। इनमें ज्यादातर बुखार, खांसी, त्वचा रोग के थे। सभी को देखने के बाद दवाएं दी गई हैं। अस्पताल में सभी दवाएं उपलब्ध हैं। उधर, गड़रिया से इलाज कराने आए एक मरीज ने बताया कि भीड़ होने के कारण डाक्टर ने मरीजों को समय ज्यादा नहीं दिया। एक मरीज को सिर्फ दो मिनट में ही चलता कर दिया। मौके पर पेयजल की व्यवस्था बेहतर मिली। यह भी पढ़ें- Banda News: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिंधन कलां: मेले में सिर्फ 16 मरीज आए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...