Banda News: प्राथमिक विद्यालय सोनरही (क्षेत्र तिंदवारी): बरामदे भरा लबालब पानी, घर में पढ़ रहे नौनिहाल
बांदा, सितम्बर 29 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी ब्लाक के ग्राम सोनरही में संचालित प्राथमिक विद्यालय में भी जल भराव की विकट समस्या है। यहां विद्यालय परिसर ही नहीं बरामदे तक बारिश का लबालब पानी भरा हुआ है। पड़ताल में पता चला कि बच्चों को पूर्व प्रधान के आवास पर बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। यहीं मध्यान्ह भोजन भी बन रहा है। बच्चों को पढ़ा रहे प्रधानाध्यापक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जल निकासी का इंतजाम न होने से यहां हर वर्ष बारिश के समय जल भराव होता है और पढ़ाई बाधित होती है। कक्षा एक से पांचवी तक के करीब 40 बच्चे यहां पंजीकृत हैं। यह भी पढ़ें- Banda News: हर तरफ जलभराव, नौनिहाल व शिक्षक कैसे पहुंचे स्कूल पिछले वर्ष पंपिंग सेट से पानी निकाला गया था। इस वर्ष भी माह भर से जल भराव की समस्या है। किसी तरह बच्चों को दूसरी जगह पढ़वाया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.