बांदा, सितम्बर 3 -- Banda News: पुनाहुर। प्रसव पीड़ित महिला ने इलाज को ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। उधर परिजनों ने ससुरालीजनों पर देरी से इलाज के लिए ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अतर्रा मार्ग स्थित डाबर सिटी मोहल्ला निवासी शैलेन्द्र गोस्वामी ने बताया 22 वर्षीय पत्नी कृष्णा देवी को बुधवार देर शाम प्रसव पीड़ा होने पर एंबुलेंस से पीएचसी बिसंडा में भर्ती कराया था। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में पत्नी कृष्णा देवी ने दम तोड़ दिया। बताया कि शादी मार्च 2025 में कृष्णा देवी के साथ हुई थी और यह पत्नी की पहली डिलेवरी होनी थी। कहा प्रसव पीड़ा के दौरान ही साले अजय व राहुल ...