Banda News: प्रसव के बाद युवती की हालत बिगड़ी मौत
बांदा, अक्टूबर 16 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। मरका थाना क्षेत्र अधाव गांव निवासी महिला की प्रसव के बाद हालत बिगड़ने से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव आ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्मार्टम के लिए भेज दिया। मरका थाना क्षेत्र के अधाव गांव निवासी योगेश ने बताया कि वह 22 वर्षीय पत्नी रूबी के साथ हरियाणा में रहता है। वह प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने नवजात बेटी को जन्म दिया। जन्म देने के बाद उसकी अचानक हालत खराब हो गई तो वह पत्नी को हरियाणा से गांव ले आया। जिसके बाद उसे फतेहपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.