बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। अतर्रा थाना क्षेत्र के बल्लान गांव के मजरा डगरा पुरवा निवासी अरविद ने बताया उसकी उसकी 25वर्षीय पत्नी राधा प्रसव पीड़ा से परेशान थी। उसे सोमवार की रात अतर्रा सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी अचानक हालत खराब हो गई। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...