बांदा, अगस्त 7 -- Banda News: बांदा। वन विभाग की टीम ने प्रतिबंधित लकड़ी से लदा ट्रक शुक्रवार को पचोखर के पास से पकड़ा है। जिसमें प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी पाई गई है। विभाग मामले की जांच में जुटा है। शुक्रवार को अतर्रा नरैनी रोड पर पचोखर के पास 16 चक्का लकड़ी लदे ट्रक को वन विभाग की टीम ने रोक कर पकड़ लिया। वन दरोगा देवांशु ने बताया कि जिसमें नीचे अर्जुन व ऊपरी सतह पर यूकेलिप्टस लाद रखी थी। वन विभाग की संयुक्त टीम ने ट्रक को वन विभाग की पौधशाला में खड़ा कराया है। जिस पर कार्रवाई हो रही है। इस दौरान वन दरोगा देवांशु सिंह, राम प्रताप, ओम प्रकाश, वन रक्षक अंकित कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...