Banda News: प्रजापति समाज ने की मृत्यु भोज बहिष्कार की पहल
बांदा, अक्टूबर 9 -- Banda News: बांदा। शहर के बिजली खेड़ा में प्रजापति समाज ने मृत्यु भोज जैसी कुरीति के खिलाफ बड़ी पहल की है। इस पहल में सुल्तान प्रजापति ने समाज के लोगों को एकजुट किया और तेरहवीं भोज के बहिष्कार का निर्णय लिया। प्रजापति समाज ने तय किया कि मृत्यु भोज सामाजिक कुरीति है और इसे जड़ से खत्म करना है। इसी सोच के तहत समाज ने तेरहवीं भोज कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। भोज के स्थान पर सादे तरीके से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाज के लोगों का कहना है कि दुख की घड़ी में भोज का बोझ डालना गलत परंपरा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.