बांदा, अक्टूबर 26 -- Banda News: बांदा। जनपद में 16 नवंबर से दूसरे चरण की जनगणना का कार्य शुरू हो रहा है, जो चार जनवरी तक चलेगा। जनगणना के लिए करीब पांच हजार कर्मी लगाए गए हैं। सोमवार से प्रगणक, पर्यवेक्षक व चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण में 68 प्रशिक्षक भाग लेंगे। मतगणना का कार्य चार जनवरी तक चलेगा। स्व-गणना की सुविधा रहेगी। प्रगणक घर-घर जाकर जनगणना करेंगे। यह प्रशिक्षण 35 दिन में पूरा करना होगा। शहर के नरैनी रोड स्थित केसीएनआईटी में जनगणना के जिला प्रभारी शैलेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रत्येक ग्राम और नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर जनगणना के कार्मिक जनसंख्या की गणना का कार्य निर्धारित मोबाइल ऐप के माध्यम से पूर्ण करेंगे। प्रत्येक परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। फील्ड कार्य की अवधि के...