बांदा, अक्टूबर 28 -- Banda News: पैलानी। तहसील पैलानी क्षेत्र में सहकारी समितियों पर खाद की उपलब्धता न होने से किसानों को बुआई में देरी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की इस समस्या को लेकर सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद ने एसडीएम पैलानी को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। उन्होंने जसपुरा ब्लॉक सहित क्षेत्र की सभी सहकारी समितियों में जल्द खाद उपलब्ध कराने की मांग उठाई। ज्ञापन के माध्यम से बताया सहकारी समितियों में डीएपी और अन्य खाद उपलब्ध न होने से किसान परेशान हैं। मजबूरी में किसानों को निजी दुकानों से महंगे दामों पर खाद खरीदनी पड़ रही है,जिससे उनकी आर्थिक परेशानी बढ़ रही है।समय पर खाद न मिलने से रबी की फसलों की बुआई भी प्रभावित हो रही है।विशंभर प्रसाद निषाद ने तहसीलदार से मांग की कि जसपुरा ब्लॉक की चंदवारा,रामपुर,बड़ा...