Banda News: पूर्व मुख्यमंत्री के जन्म दिन पर काटा केक
बांदा, अगस्त 16 -- Banda News: बांदा। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। कालूकुआ स्थित पार्टी कार्यालय में केक काटकर एवं एक-दूसरे को केक खिलाकर उनके दीर्घायु की कामना की। जिलाध्यक्ष समरजीत सिंह पटेल ने सभी को केक खिलाया। संकल्प लिया कि जनहितकारी नीतियों एवं विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस दौरान अमित कुशवाहा, भूपेंद्र शुक्ला, कलीम, दिनेश कुमार दद्दा, परशुराम सिंह, विनय गुप्ता, नसीब खान, चंद्रसेन पटेल, इंद्र कुमार मौर्य, नीरज कुशवाहा,संजय सोनकर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: आप ने मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.