बांदा, अगस्त 4 -- Banda News: बांदा। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति के लापता भतीजा गोविंद सिंह सकुशल घर लौट आया है। मंडल मुख्यालय स्थित रेलवे स्टेशन में हमीरपुर के गांव पत्योरा निवासी 40 वर्षीय गोविंद सिंह ट्रेन लाइट विभाग में सीनियर टेक्नीशियन पद पर तैनात हैं। वह मालगोदाम के पास बने रेलवे आवासीय कालोनी में पत्नी संगीता और बेटे अंश के साथ रहते हैं। पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 31 जुलाई की सुबह ड्यूटी के लिए निकले, शाम तक न तो वह घर लौटे। इसको लेकर पत्नी ने कोतवाली नगर में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का लापता भतीजा बांदा बार्डर में सुरक्षित मिला शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि वह कम सैलरी व खर्च अधिक आद...