बांदा, अक्टूबर 3 -- Banda News: पैलानी, संवाददाता। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव में शनिवार दोपहर पूजा करके वापस आते समय ममेरे भाई बहन नाले में बह गए। इसमें भाई को बचा लिया गया वहीं बहन की डूबकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 9 वर्षीय वंदना पुत्री राजकुमार यादव अपनी मां संतोषी व बुआ आरती दादी शांति के साथ महालक्ष्मी के त्योहार में बंधा नहाने व पूजा करने गई हुई थी। वहां, से वापस आते समय गांव के समीप नाले में पानी भरा होने के कारण वंदना व नैतिक यादव पुत्र रणधीर यादव पीछे-पीछे आ रहे थे। यह भी पढ़ें- Gonda News: पैर फिसलने से सड़क किनारे गड्ढे में गिरा मासूम बालक , डूबकर मौत पुलिया में पानी रोड के उपर पानी भरा हुआ था। जिसके ब...