बांदा, अक्टूबर 21 -- Banda News: बांदा। पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में परेड हुई। वीरगति प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र राजेश एस. और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल समेत पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने शहीद जवानों को याद करते हुए पुष्पचक्र अर्पित किए। वहीं, शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों को आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने फतेहगंज थाना क्षेत्र के बघेलाबारी स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। 10 जवानों की शहादत की याद में मनाया जाता है दिवसपुलिस स्मृति दिवस हर साल 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: पुलिस स्मृति दिवस चंद33वारा पुलिस लाईन में शहीदों को भावनीनी श्रद्धांजलि 21 अ...