बांदा, नवम्बर 10 -- Banda News: बांदा, संवाददाता। चिल्ला थाने की पुलिस ने लौमर गांव में छोटी दीपावली पर छापा मारकर सात जुआड़ियों को गिरफ्तार किया। सभी पीपल के नीचे मोबाइल टार्च जलाकर जुआं खेल रहे थे। मौके से पुलिस को आठ हजार रुपये और ताश गड्डियां भी मिली हैं। चिल्ला थाने के उप निरीक्षक तौफीक अहमद को सात नवंबर को रात जानकारी मिली कि लौमर गांव में जुएं की फड़ सजी है। वह तुरंत टीम के साथ लौमर पहुंचे और मौके पर छापा मारा। पुलिस ने लोगों को जुआं खेलते रंगे हाथों दबोच लिया। फड़ में 6690 रुपये बिखरे थे और तलाशी में भी सभी की जेब से करीब दो हजार रुपये मिले। यह भी पढ़ें- Orai News: दीवाली पर पुलिस का जुआरियों पर शिकंजा, 15 जुआरी पकड़े पुलिस ने लौमर निवासी ओमप्रकाश, दीपू उर्फ दीपक, सुनील, विनोद सिंह व सादी मदनपुर गांव निवासी महेश निषाद, ननकवा केवट,...