Banda News: पुलिस ने खोए छह मोबाइल किए बरामद
बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। नगर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग जगहों से खोए छह मोबाइल बरामद कर स्वामियों को बुलाकर उनके सुपुर्द किया। प्रभारी निरीक्षक बलराम सिंह ने बताया कि इंदिरा नगर निवासी अर्चना पुत्री उपेन्द्र , धीरज नगर के सैमुअल पुत्र हैमिल्टन व सर्वोदय नगर के जयहिंद सिंह कर्वी (चित्रकूट) निवासी वीरेन्द्र पुत्र रविकरन तथा मानिकपुर प्रतापगढ़ निवासी राजेश पुत्र रामबाबू और महेन्द्र शुक्ला ने मोबाइल फोन खोने की तहरीर दी थी। पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया तो उनके चेहरे खिल उठे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.