Banda News: पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध मां ने दी आत्मदाह की चेतावनी
बांदा, अगस्त 13 -- Banda News: बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र से दो महीने पहले अगवा की गई 15 वर्षीय किशोरी का सुराग न लगने से परेशान मां ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर 15 अगस्त को आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। मामला बबेरू कस्बे का है, जहां बीते 19 जून को मोहल्ले का ही एक युवक शिवम, नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। पीड़िता ने 20 जून को बबेरू थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि एफआईआर के बाद भी स्थानीय पुलिस ने जांच में कोई रुचि नहीं ली। पीड़िता का गंभीर आरोप है कि आरोपी के पिता सरेआम दरोगा को Rs.50 हजार की रिश्वत देने की बात कह रहे हैं और उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। न्याय के लिए पीड़िता जून और जुलाई में कई बार उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.