Banda News: पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी खोलकर भागा अपहरण का आरोपी, तलाश में जुटीं दो टीमें
बांदा, नवम्बर 1 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाना पुलिस की अभिरक्षा से नाबालिग लड़की के अपहरण का आरोपी हथकड़ी खोलकर फरार हो गया। घटना रविवार सुबह करीब चार बजे की बताई जा रही है। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के मुताबिक, अप्रैल 2026 में नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में धारा 363 और 366 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को बिसंडा पुलिस ने मामले में लड़का और लड़की दोनों को बरामद कर लिया था। इसके बाद लड़की को वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया, जबकि आरोपी मलखान यादव पुलिस अभिरक्षा में था।बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब चार बजे मलखान यादव हथकड़ी खोलकर थाने से फरार हो गया। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। सी ओ कृष्णकांत त्रिपाठी ने बताया कि फरार आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.