बांदा, अगस्त 3 -- Banda News: पैलानी। पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां कस्बे में पिछले 7 माह से अधूरी पड़ी पुलिया के निर्माण कार्य में विलंब होने की वजह से बस स्टैंड से पंचायत भवन, पाथादाई मंदिर तक जाने वाला यह मार्ग आम नागरिकों तथा श्रद्धालुओं के लिए सिरदर्द बना हुआ था। खबरें प्रकाशित होने के बाद इस मार्ग को आवागमन के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड से लेकर पंचायत भवन तक जाने वाले 99 लाख की लागत से बने सीसी मार्ग पर अधूरी पड़ी पुलिया की वजह से कस्बे सहित लगभग आधा दर्जन गावों के साथ-साथ श्रद्धालु भक्तों का आवागमन बंद पड़ा हुआ था। यह भी पढ़ें- Dehradun News: देवप्रयाग में पुल की गुणवत्ता पर सवाल जिसकी वजह से केन नदी के उसे पर बसे मजरों मैं रहने वाले ग्रामीण की आम दिनचर्या में भीषण परेशानियां उठानी पड़ती थी। फ...