बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाने के रामपुर गांव में स्थित प्रसिद्ध मां भीखार देवी मंदिर से जुलाई माह में चोरी हुई अष्टधातु की मूर्ति मंगलवार सुबह रामपुर रोड में बड़ी पुलिया के पास पड़ी मिली। पुलिस और सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक सुबह दौड़ने निकले तो उनकी नजर पड़ी। युवकों ने तत्काल पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। मूर्ति मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण व थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभाजीत यादव, पप्पू तिवारी और शिवमोहन कुशवाहा से मूर्ति की पहचान कराई। ग्रामीणों ने प्रतिमा को मां भीखार देवी की मूल अष्टधातु मूर्ति बताया। ग्रामीणों ने बताया कि भीखार देवी मंदिर हजारों वर्ष पुराना है। ग्रामीणों ने बताया कि चोरों ने मूर्ति के अंगूठे काट दिए हैं। चोर इन्हें धातु की कीमत जांचन...