बांदा, जुलाई 5 -- Banda News: बांदा। वोटर लिस्ट एसआईआर के बाद अब मतदेय स्थलों का पुनरीक्षण शुरू हो गया है। जिस बूथ में 1200 से ज्यादा मतदाता होंगे वहां अलग मतदेय स्थल बनेगा। जनपद के चारों विधान सभा क्षेत्रों में ऐसे 6 नए मतदेय स्थल बनाए जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधियों और मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को प्रस्तावित मतदेय स्थलों स्थलों की सूची सौंपते हुए सुझाव मांगे हैं। अभी तक एक मतदेय स्थल (बूथ) में अधिकतम 1,000 मतदाताओं को रखा गया है। एसआईआर के बाद कई बूथों पर यह संख्या 1200 से ज्यादा पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- Meerut News: मेरठ: एसआईआर के बाद वोटर घटने के साथ ही घट गए बूथमतदेय स्थलों की संख्या इसके मद्देनजर आयोग मतदेय स्थलों की सूची नए सिरे से बनवा रहा है। इसमें कोई सहायक मतदेय स्थल नहीं होगा। सीरियल नंबर रनिंग रहेंगे। आयोग ने क...