Banda News: पुत्र ने मां और भाभी को डंडों से पीटा
बांदा, जुलाई 24 -- Banda News: बांदा। नशे में धुत पुत्र ने मां और भाभी को डंडो से पीटकर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग दौड़ पडे। समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। दोनो घायलो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। शहर के ज्योति नगर निवासी धीरज पुत्र जुगुल किशोर गुरूवार की रात शराब के नशे में उत्पात मचा रहा था। 55 वर्षीय मां गायत्री देवी ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया। धीरज ने मां गायत्री को डंडो से पीटना शुरू कर दिया। इसी बीच सास को पिता देख 30वर्षीय बहू लीलावती पत्नी अशोक बचाने आई तो उसे भी पैर पीटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि लीलावती का पैर टूट गया। गायत्री देवी का हाथ टूट गया। दोनो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.