Banda News: पीड़ित महिलाओं के साथ करें अच्छा व्यवहार : डीआईजी
बांदा, अगस्त 8 -- Banda News: पैलानी। डीआईजी राजेश एस ने शनिवार को जसपुरा थाने का निरीक्षण किया। अभिलेखों और विभिन्न हेल्पडेस्क की स्थिति देखी। खामियां मिलने पर नाराजगी जताई और उन्हें तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति,साइबर हेल्पडेस्क,लॉकअप, ई-मालखाना,सीसीटीवी व्यवस्था और अभिलेखों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। महिला हेल्पडेस्क और मिशन शक्ति की जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा कि महिला संबंधी शिकायतों को प्राथमिकता से सुनें और उनका त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराएं। पीड़ित महिलाओं के साथ पुलिसकर्मी सम्मानजनक और संवेदनशील व्यवहार करें। साइबर हेल्पडेस्क के निरीक्षण में अपराधों की रोकथाम और शिकायतों की जानकारी ली। डीआईजी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.