बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान राम और श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए विवादित बयान पर जिले के कांग्रेसी खफा हैं। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बयान की कड़ी निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान हमारे राम सीधे, तुम्हारे कृष्ण तीन जगह से टेढ़े और राम जी के पांच बाप थे न केवल करोड़ों हिंदुओं की आस्था पर चोट है, बल्कि सनातन धर्म को बांटने वाला है। राम और कृष्ण दोनों एक ही हैं, दोनों हमारे आराध्य हैं। एक को सीधा और दूसरे को टेढ़ा बताकर, एक को बड़ा और दूसरे को छोटा बताकर धीरेंद्र शास्त्री ने पूरे सनातन का अपमान किया है। यह भी पढ़ें- 'पाखंड की दुकान बंद करो, धीरेंद्र शास्त्री मुर्दाबाद'; कृष्ण का मजाक बनाने पर बाबा के पुतले फूंके गए धीरेंद्र शास्...