बांदा, सितम्बर 2 -- Banda News: अतर्रा । अतर्रा पीजी कॉलेज परिसर से विद्युत तार समेत अन्य समान चोरी का मामला सामने आया है। महिला छात्रावास में बीते सोमवार की देर रात चोर 50 हजार के कीमती तार समेत अन्य समान की चोरी कर ले गए। कस्बा के अतर्रा पीजी कॉलेज प्राचार्य डा. पीके विश्वकर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते वर्ष कालेज परिसर स्थित महिला छात्रावास के कमरों में विद्युत फिटिंग कराई गई थी।जिसे सोमवार की देर रात चोरों ने केन नहर कोठी के तरफ से बनी दिवाल फांदकर अंदर गए।जिसके बाद चोरों ने छात्रावास के 14 कमरों में लगे तालों की कुंडियां काटी।और कमरों में जाकर बिजली फिटिंग उखाड़ कीमती तार काटा व बिजली के अन्य उपकरणों को चोर चोरी कर अपने साथ ले गए।तभी मंगलवार की सुबह एक कर्मचारी ने छात्रावास के अंदर कमरों में विद्युत फिटिंग बिखरा देखा है।...