Banda News: पीईटी अभ्यर्थियों के लिए झांसी से प्रयागराज तक चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने परीक्षा स्पेशल ट्रेनों के संचालन की व्यवस्था की है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से प्रयागराज के लिए अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनका ठहराव बांदा और अतर्रा समेत प्रमुख स्टेशनों पर होगा, जिससे जिले के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सहूलियत मिलेगी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक 30 अक्टूबर और एक नवंबर को झांसी से प्रयागराज के लिए दो अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें दोपहर दो बजे और शाम सात बजे रवाना होंगी। इनका ठहराव महोबा, बांदा, अतर्रा, चित्रकूट धाम कर्वी, मानिकपुर और नैनी स्टेशनों पर होगा। इसी तरह झांसी से कानपुर सेंट्रल के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.