Banda News: पिथौराबाद में मोबाइल नेटवर्क न होने से स्वास्थ्य सेवाएं ठप
बांदा, अगस्त 24 -- Banda News: बांदा। विकास खण्ड महुआ के पिथौराबाद में मोबाइल नेटवर्क की गंभीर समस्या से ग्रामीण बेहाल हैं। इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंप नया मोबाइल टावर लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया लंबे समय से गांव में नेटवर्क गायब रहता है। इसका असर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ रहा है। यदि गांव में कोई महिला गर्भवती होती है, तो नेटवर्क न होने के कारण एम्बुलेंस को कॉल नहीं लग पाती। एम्बुलेंस समय पर न पहुंच पाने से मजबूरन महिलाओं की डिलीवरी गांव में ही करानी पड़ती है, इससे जच्चा-बच्चा की जान को खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- Pakur News: वादे के बाद भी 5-जी टावर नहीं लगने से नाराज ग्रामीणों ने बंद कराया एयरटेल व जियो टावर इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.