बांदा, अगस्त 17 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाना क्षेत्र के गौरी कला गांव में पिता की डांट से नाराज होकर एक युवक ने छप्पर की धन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन मौत का कारण नहीं बता पा रहे हैं। गौरी कला गांव निवासी 29 वर्षीय पंकज द्विवेदी पुत्र राज किशोर द्विवेदी ने छत के ऊपर बने खपरैल के मकान पर साड़ी से फंदा बनाकर झूल गया। पिता राजकिशोर ने बताया गांव में गमी हो गई थी, बेटा नीचे कमरे पर सो रहा था तो उसको जगाया कहा मिट्टी में जाकर शामिल हो जाओ। इससे नाराज होकर उसने कहा मुझको आपने जगा दिया है और मकान के बने दूसरे खंड के कमरे पर चला गया। उन्हें लगा कि वह दोबारा सोने चला गया है। जब मां और भाई चाय पीने के लिए शाम 7:30 बजे गए तो वह फांसी पर लटका था। पर...