Banda News: पिकअप ने बाइक में टक्कर मार 100 मीटर घसीटा, ठेकेदार की मौत
बांदा, अगस्त 2 -- Banda News: पैलानी। दोस्त के यहां से बच्चे का जन्म दिन मनाकर लौट रहे ठेकेदार की बाइक में ट्रांसफार्मर लादकर जा रही बिजली विभाग की पिकअप ने टक्कर मार कर उसे 100 मीटर तक घसीटा। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों की मदद से पुलिस ने उसे जसपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लिया है। पैलानी थाने के शेखूपुर निवासी 48 वर्षीय गोरे सिंह चौहान पुत्र जागेश्वर सिंह चौहान ठेकेदार थे। शनिवार को वह कुम्हरिया डेरा में शिक्षक राजवीर के नाती के जन्मदिन में गए थे। जन्म दिन मनाने के बाद रात साढ़े आठ बजे बाइक पर घर लौट रहा थे। तभी पैलानी डेरा के पास ट्रांसफार्मर लदी पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.