Banda News: पारा कोटेदार ने हजम किया गरीबों का 295 कुंतल राशन
बांदा, जुलाई 29 -- Banda News: बांदा। बिसंडा ब्लाक के पारा गांव के कोटेदार ने कार्डधारकों से पास मशीन में अंगूठा लगवा लिया, पर राशन का वितरण नहीं किया। वह गरीबों के हक का करीब 295 क्विंटल गेहूं व चावल और 63 किलो चीनी हजम कर गया। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ने दो जांच कराई तो कोटेदार दोषी मिला। पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर बिसंडा थाने में कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। अतर्रा के पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि डीएसओ के आदेश पर 23 जुलाई को क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी बृजेंद्र कुमार व उन्होंने पारा गांव में कोटेदार जागेश्वर यादव के यहां राशन कालाबाजारी को लेकर जांच की। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अंगूठा लगवाने के बाद भी नहीं दिया राशन मौके पर 15 कार्डधारकों के बयान लिए गए। जागेश्वर के यहां बगल के डभनी गांव की सस्तीदर दुकान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.