बांदा, अगस्त 11 -- Banda News: बांदा। बिसंडा थाने के एक गांव निवासी युवती रात आठ बजे हैंडपंप से पानी भरकर आ रही थी। तभी गांव के एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। गांव निवासी पिता ने बिसंडा थाने में तहरीर दी। बताया कि रविवार को रात आठ बजे उसकी 18 वर्षीय बेटी घर के सामने हैंडपंप में पानी लेने गई थी। घर आते समय गांव के शुभम पुत्र हरिश्चंद्र यादव ने बेटी से अश्लील बातें की और मुंह दबाकर घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले जाने लगा। बेटी की गुहार सनकर दिव्यांग पिता व मां दौड़ी। ललकारने पर शुभम युवती को छोड़कर धमकाते हुए भाग गया। यह भी पढ़ें- Barabanki News: जबरन संबंध बनाने पर आड़े युवक ने युवती को जड़े थप्पड़ कुछ देर बाद आरोपी शुभम के पिता हरिश्चंद्र व भाई रमेश ने गाली-गलौज की और लाठी-डंडे लेकर घर आ गए। वे लोग...