Banda News: पानी भरते समय युवती से छेड़खानी, केस
बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने हैंडपंप में पानी भरने गई युवती के साथ छेड़खानी कर दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को बताया कि 31 अगस्त को दोपहर में उसकी बेटी हैंडपंप में पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक संजय वर्मा पुत्र राम प्रकाश वर्मा छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर गाली गलौज पर आमादा हो गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.