बांदा, अगस्त 9 -- Banda News: बबेरू। विनवट गांव में रविवार को एक शराबी युवक पारिवारिक विवाद के चलते पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा शुरू कर दिया। नशे की हालत में युवक ने कूदकर जान देने की धमकी दी, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। करीब एक घंटे चले इस ड्रामे का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने उसे किसी तरह नीचे उतारा। कोतवाली क्षेत्र विनवट गांव निवासी 35 वर्षीय युवक सुनील सिंह पुत्र समरजीत सिंह का भाइयों के बीच जमीन के बंटवारा को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद वह शराब के नशे में धुत होकर गांव में बनी पानी की टंकी पर जा चढ़ा। यह भी पढ़ें- Agra News: भाभी से मारपीट के बाद छत पर चढ़ा, तीन घंटे ड्रामा वह टंकी के ऊपरी हिस्से पर बैठकर कूदने की धमकी देने लगा। जब ग्रामीणों ने उसे टंकी पर देखा तो तुरंत इसकी सूचना परिजनों और प...