बांदा, जुलाई 27 -- Banda News: बांदा। पहले अदाओं की बिजली गिराए... मैं पास आऊं तो नखरे दिखाए.. गाने पर जसपुरा ब्लॉक प्रमुख राजकुमारी निषाद के दो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 33-33 सेकंड की दो रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिसमें पहले अदाओं की बिजली गिराए... मैं पास आऊं तो नखरे दिखाए...जैसे गानो पर रील बनाती नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्लॉक प्रमुख एक युवती के साथ दिखाई दे रही हैं, जबकि युवती गाना गाती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि इनमें से दोनों वीडियो ब्लॉक प्रमुख के कार्यालय में उनकी कुर्सी पर बैठकर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग वीडियो को लेकर त...