बांदा, अक्टूबर 10 -- Banda News: बांदा। गिरवां थाने में महिला की शिकायत पर उसके पति, सास-ससुर और दूसरी पत्नी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम खुरहण्ड निवासी ज्योति सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 अप्रैल 2014 को चिल्ला थाना क्षेत्र के ग्राम अतरहट निवासी जितेन्द्र सिंह पुत्र धर्मराज सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि पति और सास-ससुर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। विवाद बढ़ने पर आरोपी पति उसे उसके मायके छोड़ गया। पति ने परिवार न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। करीब 10 साल तक चले इस मुकदमे में न्यायालय ने गुण-दोष के आधार पर 7 अगस्त 2026 को पति की तलाक याचिका को पूरी तरह खारिज कर दिया। मुकदमा चलने के दौरान ही उसके पति व ...