बांदा, अगस्त 18 -- Banda News: बांदा/चित्रकूट। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई करने वाले बच्चों पर बारिश का मौसम भारी पड़ रहा है। स्कूल पहुंचने वाले रास्तों में कहीं कीचड़ व जलभराव तो कहीं परिसर में ही घुटनों तक पानी भरा है। बच्चे घर से तो सज-धजकर यूनीफार्म में निकलते हैं, पर स्कूल पहुंचते-पहुंचते वे कीचड़ में सरावोर हो जाते हैं या फिर फिसलकर गिरने से गंभीर चोंट लगवा बैठते हैं। शिक्षक व अभिभावक संबंधित ग्राम प्रधान या सभासद से सड़क बनवाने की मिन्नतें करते हैं, पर उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मंगलवार को जनपद के शहरी व ग्रामीण इलाकों में संचालित विद्यालयों की पड़ताल की तो यह गंभीर समस्या सामने आई। नौनिहालों को बारिश के समय स्कूल जाने में मुश्किलें होती हैं। अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को पढ़ाना है तो मजबूरी मे...