Banda News: परिवार परामर्श केंद्र ने बिखरने से बचाया परिवार
बांदा, नवम्बर 3 -- Banda News: बांदा। परिवार परामर्श केंद्र की पुलिस टीम ने एक परिवार को टूटने से बचा लिया। दोनों पक्ष अपने पुराने मतभेदों को भुलाकर एक बार फिर खुशी-खुशी साथ रहने के लिए तैयार हो गए हैं। कोतवाली नगर क्षेत्र के निवासी शाहिद पुत्र शौकत ने पारिवारिक विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक बांदा को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे परिवार परामर्श केंद्र भेजा गया।काउंसलिंग टीम ने शिकायतकर्ता की बातों को विस्तार से सुना और समझा, जिसके बाद दूसरे पक्ष को भी केंद्र पर बुलाया गया। टीम के सदस्यों और समाजसेवियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर उनके बीच की कड़वाहट को दूर किया। आपसी सहमति और सुलह के बाद टीम ने उन्हें मिलकर सुखद पारिवारिक जीवन जीने की सलाह देकर विदा किया। टीम में निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, पुलिस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.