बांदा, अक्टूबर 14 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली के एक गांव में तीन दिन पहले परिजन सोते रहे और किशोरी रात में लापता हो गई। दो दिन खोजने के बाद पिता ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि दस अक्टूबर की रात दस बजे घर में सभी लोग खाना खाने के बाद सो गया। जब सुबह पांच बजे नींद खुली तो उनकी 17 वर्षीय बेटी घर में नहीं थी। उसे घर, आसपास व नाते-रिश्तेदारियों में दो दिन खोजा, पर कहीं पता नहीं चला। पिता ने बेटी के साथ किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...