Banda News: परसौड़ा व खैरेई गांव से नकदी व जेवर ले गए चोर
बांदा, जुलाई 16 -- Banda News: बांदा। तिंदवारी थाने के परसौड़ा गांव में बुधवार की रात चोर सूने घर से सोने व चांदी के जेवर तथा नकदी ले गए। परिजन घर के बाहर सेहन में सोते रहे। पीड़ित हुसैन बक्श उर्फ छोटौना ने पुलिस में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी। बताया कि 50 हजार नकदी और एक लाख के जेवर बक्से से गायब हैं। चोर ताला तोड़कर सारा सामान ले गए हैं। उधर, पैलानी के खैरेई गांव में चोर संपत पत्नी चंद्रशेखर के घर से दो लाख के जेवर व 20 रुपये नकद ले गए। संपत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में वह सोई थी। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ताला तोड़कर घर से लाखों के जेवर चोरी तभी पड़ोसी मुन्ना के घर पास लगे नीम के पेड़ से चोर दाखिल हुए। छज्जा में गद्दे में लपेटकर रखे जेवर व रुपये ले गए। सुबह गद्दा फैला जमीन में देखा तो चोरी की जानकारी हुई। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.