बांदा, अक्टूबर 2 -- Banda News: पैलानी। परदेश से कमा कर घर लौटे युवक का पत्नी से विवाद हो गया। इसी से नाराज होकर उसने कमरे के अंदर साड़ी से खूटी पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के भेज दिया। थाना क्षेत्र के पैलानी डेरा मोती लाल ने बताया कि उसका 28वर्षीय नाती दीपक निषाद पुत्र रामरूप निषाद ने कमरे के अंदर दरवाजा बंद करके खूटी में साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद जब वह कमरे से बाहर नही निकला तो पत्नी पूनम ने दरवाजे की कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। उसने दरवाजे से झांक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब तक खि...