Banda News: पत्नी से विवाद पर युवक ने ज़हर खाकर जान दी
बांदा, जुलाई 20 -- Banda News: बांदा। पत्नी से हुए विवाद पर युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के बासपोखरी के मजरा बरूआ स्योढा निवासी राजन प्रजापति ने बताया 23 वर्षीय भतीजा शैलेद्र पुत्र देवीदीन ने रविवार सुबह सल्फास की गोलिया गटक ली। कुछ देर के बाद हालत बिगड़ गई। तब घरवालों को जानकारी हुई। उसे सीएचसी नरैनी में भर्ती कराया गया। जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चाचा राजन ने बताया कि वह मजदूरी करता था। उसकी शादी एक साल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.