बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: बांदा। बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मनोरथ थोक निवासी प्रेमचंद पुत्र भागवत प्रसाद ने बताया कि उसके बड़े भाई कृष्णकांत को उसकी पत्नी पुष्पा परेशान करती थी, जिससे सदमा लगने से 23जून 2025 को कृष्णकांत की मौत हो गई थी। पुष्पा अपने मायके हमीरपुर जिला के मराठी पुरा मौदहा में रहती है। शुक्रवार को पुष्पा अपने मायके वालो के साथ आई और खिड़की दरवाजे तोड़ कर पूरा सामान लोड़र में भरा कर ले गई। यहां तक की नल की टोटी तक तोड़ कर ले गई है। पुलिस ने प्रेम चंद की तहरीर पत्नी पुष्पा, उसके भाई तरण पुत्र जयबीर, निधि पत्नी तरण, जलमा, समेत तीन अज्ञात लोगो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...