बांदा, सितम्बर 22 -- Banda News: बांदा। पति से हुए विवाद पर पत्नी ने कमरे के अंदर दरवाजे की चौखट पर रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महोबा जिला के कबरई इद्रानगर निवासी मुन्नालाल ने बताया कि उसकी 32वर्षीय बहू रत्तो पत्नी किशनपाल अपने पति के साथ बांदा के देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के मजरा बरेदी पुरवा में रहती थी। मंगलवार की सुबह उसने कमरे अंदर दरवाजे की चौखट पर रस्सी से फांसी लगा लिया। काफी देर बाद मजदूरी करने के बाद घर लौटे पति ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। सीढी लगाकर अंदर पहुंचे पति ने देखा तो वह फंदे पर लटक रही थी। आनन फानन फंदा काट...