Banda News: पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
बांदा, अक्टूबर 25 -- Banda News: बांदा। चिल्ला थाने के पपरेंदा गांव निवासी पूनम पत्नी कैलाश ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि उसकी शादी दस वर्ष पहले कैलाश पुत्र देवीदीन निवासी पपरेंदा के साथ हुई थी। उसकी एक साल की बेटी भी है। पिता ने सामर्थ्य भर दहेज दिया, पर ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल व दो लाख नकदी की और मांग कर रहे थे। दो अक्टूबर की रात पति नशे में आया और उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। ससुर देवीदीन, सास सुइया, देवर भोला, जेठ संतोष ने मिलकर उसे मारा और बेटी के साथ घर से निकाल दिया। यह भी पढ़ें- Mirzapur News: दहेज उत्पीड़न में पति समेत छह पर मुकदमा महिला थाने में कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.