बांदा, अगस्त 22 -- Banda News: बांदा। संवाददाता। मामूली बात को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी को दो थप्पड़ मार दिए, जिससे नाराज पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गिरवां थाना क्षेत्र के हुसैनपुर गांव के मजरा छितारी पुरवा निवासी तोताराम ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय पत्नी शिवपति ने शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने के बाद घरवालों को पता चला। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार न होने पर उसे रानी दुर्गावती मेंडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान रात में यहां उसकी मौत हो गई। मृ...