Banda News: पति गया कमाने, महिला व बच्चों को जमकर पीटा
बांदा, सितम्बर 26 -- Banda News: बांदा। बदौसा थाने के पचपेड़िया मजरा तरसुमा गांव में पति कमाने परदेस चला गया। रंजिश के चलते घर में मौजूद महिला व बच्चों को दबंगों ने जमकर पीटा। महिला के बेहोश होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने छह हमलावरों के खिलाफ बलबा व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को दी तहरीर में कोदा यादव की पुत्री शकुंतला ने बताया कि उनके पिता मुंबई में मजदूरी करने गए हैं। घर में उसकी मां व भाई बहन के साथ वह रहती है। 23 सितंबर को शाम सात बजे गांव के बुद्ध विलाश, संतोष, चुन्नू, मुन्नीलाल, सिकंदर,रजनीश ने रंजिश के चलते घर में चढ़ाई कर दी। लाठी-डंडा से लैस दबंगों ने मां को गालियां दी। विरोध करने पर उन्हें जमकर पीटा। मां खून से लथपथ होकर बेहोश हो गई। मां को बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने बच्चों को भी बेरहमी से पीटा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.