बांदा, सितम्बर 4 -- Banda News: पैलानी। जसपुरा थाने के फकीरा डेरा गांव में महिला की हसियां से गलाकर की गई नृशंस हत्या से हर तरफ मातम व सनसनी फैली है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक हमलावर ने जब हमला किया तो गीता ने अपने पति की जान बचाने के लिए गर्दन आगे कर दी और उसका गला कट गया। बताया जा रहा है कि राजबहादुर तीन भाई हैं। इनमें तीनों में अक्सर मां की ढाई बीघा जमीन व पेंशन को लेकर विवाद होता रहा है। जहां गोबर डाला जाता है, वह जमीन भी मां के हिस्से में है। इसी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। मृतका गीता की बेटी खुशबू ने बताया कि मां अक्सर झगड़े को टालना चाहती थी। कई बार उन्होंने विवाद को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत के बाद ही यह सिलसिला थमा। बताया कि सुबह राजबहादुर और उसके भाई आल्हा ने खूब शराब पी थी। दोनों का नशे में विवाद हो ...