बांदा, सितम्बर 1 -- Banda News: बांदा। घर में पढ़ाई के लिए मां की डांट से नाराज होकर घर से निकला 14 वर्षीय किशोर मंगलवार तड़के बांदा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को रोता हुआ मिला। आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से किशोर की काउंसलिंग कराई और परिजनों की पहचान व तस्दीक के बाद उसे चाचा के सुपुर्द कर दिया। बच्चे का कहना था कि जो गलती मैं नहीं करता मम्मी उसके लिए भी मुझे ही डांटती रहती हैं। उसके पापा सीए (चार्टेड एकाउंटेंट) हैं। रेल सुरक्षा बल प्रभारी सुरूचि द्विवेदी ने बताया कि एक सितंबर की रात करीब 12:15 बजे आरपीएफ की टीम रेलवे स्टेशन बांदा के प्लेटफार्म नंबर एक पर पार्सल ऑफिस के सामने गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बच्चा संदिग्ध अवस्था में रोता हुआ दिखाई दिया। आरपीएफ ने सहानुभूति पूर्वक उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि पढ़ाई के लिए मां द...